कावेरी नदी जल विवाद की आज सुनवाई
भोपाल [ महा मीडिया]
सुप्रीम कोर्ट आज तमिलनाडु सरकार की कावेरी नदी जल विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के हिस्से का कावेरी पानी तुरंत छोड़ने की मांग की गई है। तमिलनाडु सरकार ने अपनी याचिका में दावा किया कि कावेरी जल विनियमन समिति की ओर से राज्य के लिए तय पानी की मात्रा और कर्नाटक की ओर से छोड़ा गया पानी दोनों ही काफी कम हैं। कावेरी जल विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी के बँटवारे को लेकर एक पुराना अंतरराज्यीय संघर्ष है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश काल में 1892 और 1924 के समझौतों से हुई थी।