हॉकी विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मैच

हॉकी विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मैच

भोपाल [ महा मीडिया] हॉकी विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। पूल-D का यह  मैच  वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के विरुद्ध अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था।भारत पहला मुकाबला वेल्स से 3-1 से जीता जबकि इंग्लैंड से 1-4 से हार गया। टीम 2 मैचों में 3 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम यह मैच जीती तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें