मानवता की सेवा का पर्व विश्व मानवतावादी दिवस
भोपाल [महा मीडिया]
विश्व मानवतावादी दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन उन मानवीय सहायता कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है, जिन्होंने संकटग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की मदद करते हुए अपनी जान गंवाई या घायल हुए, तथा उन सभी लोगों का सम्मान करता है जो आज भी मानवता की सेवा में जुटे हैं।