नवीनतम
गूगल के चार नए मोबाइल आज लॉन्च
भोपाल [ महा मीडिया]
गूगल आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। Google Pixel 11 की कीमत इस बार लगभग 90 हजार रुपये से शुरू हो सकती है जो पिछले साल के Pixel 10 की तुलना में ₹10,000 ज्यादा है। वहीं, Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Pixel 11 सीरीज में इस बार गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप देखने को मिल सकता है। साथ ही सीरीज के सभी मॉडल्स में 12GB या 16GB तक RAM और 256GB से शुरू होने वाले स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। Pixel 11 Pro XL और Pro Fold में 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।