गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
भोपाल [ महा मीडिया] राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन 10 अगस्त से आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार डेयरी किसानों को स्वदेशी नस्ल के पशुओं के पालन और दुग्ध उत्पादन में बेहतरीन काम के लिए दिया जाता है। नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 10.09.2026 होगी । अवॉर्ड राष्ट्रीय दूध दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे ।