नवीनतम
डॉबर के कई उत्पादों की बिक्री पर रोक
भोपाल [ महा मीडिया] डॉबर के कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। यह उत्पाद 100% शुद्धता के दावे के साथ बेचे जा रहे थे। यह रोक खाने-पीने के सामानों के मानक तय करने वाली FSSAI ने लगाई है। इस पर डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गयी है। डाबर इंडिया के शहद, गाय का घी और सेब के सिरके समेत कई उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई उत्पादों पर '100% शुद्ध' और 'प्राकृतिक' जैसे भ्रामक दावे करने के कारण की गई है।