डाबर ने भेदभाव का आरोप लगाया

डाबर ने भेदभाव का आरोप लगाया

भोपाल [ महा मीडिया] 

डाबर ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण पर उसके प्रतिद्वंद्वी ब्रांड्स को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। डाबर का कहना है कि उत्पादों पर "100%" शुद्धता के दावों को रोकने वाला नियामक का आदेश बिना उचित सुनवाई के उठाया गया एकतरफा कदम है जिससे बाजार में उसके कारोबार पर असर पड़ रहा है। डाबर ने दावा किया कि कार्रवाई से उसके प्रतिस्पर्धियों को अनुचित व्यावसायिक लाभ मिल रहा है। डाबर का स्पष्ट कहना है कि यह विवाद केवल तकनीकी लेबुलिंग और दावों से जुड़ा है और कंपनी अपने उत्पादों की सुरक्षा व गुणवत्ता के मानकों पर पूरी तरह कायम है। 

सम्बंधित ख़बरें