गेहूं की नई उन्नत किस्म लोकार्पित

गेहूं की नई उन्नत किस्म लोकार्पित

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने गेहूं की नई उन्नत किस्म DBW 425 विकसित की है। यह किस्म विशेष रूप से केंद्रीय क्षेत्र में देर से बोई जाने वाली सिंचित फसल के लिए तैयार की गई है। DBW 425 गर्मी और सूखे को सहन करने में सक्षम है। यह प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्थिर उत्पादन देती है और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। इस किस्म की औसत उत्पादकता 47.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। वहीं इसके दानों में 12.3 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है जिससे यह पोषण की दृष्टि से भी बेहतर मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें