भिवंडी में इमारत का हिस्सा ढहने से सात लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में इमारत का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में एक चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। यह दुर्घटना 30 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे बालाजी नगर, भिवंडी (ठाणे जिला) क्षेत्र में स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुई है।