राष्ट्रीय जंक फूड दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया]
हर साल 21 जुलाई को 'राष्ट्रीय जंक फूड दिवस' मनाया जाता है ।यह दिन पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स, और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अपने पसंदीदा स्नैक्स का आनंद लेने के लिए समर्पित है। भले ही इन खाद्य पदार्थों में कैलोरी, वसा और चीनी की मात्रा बहुत अधिक और पोषण मूल्य कम होता है लेकिन साल में एक दिन इन्हें अपनी पसंद के अनुसार खाने की पूरी छूट होती है ।हालाँकि हमेशा संतुलित आहार बनाए रखना चाहिए और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन केवल कभी-कभार ही करना चाहिए।