भारत के खाद्य तेल आयात में 20 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के खाद्य तेल आयात में 20 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत के खाने के तेल आयात चालू वर्ष 2025-26 (नवंबर-अक्टूबर) के पहले आठ महीनों में ही 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। सीजन के अंत तक इसकी आंकड़ा और बड़ा हो जाएगा।पिछले साल के मुकाबले इसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। अनुमान है कि तेल वर्ष के अंत तक यह ₹1.75 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा । इसका प्रमुख कारण भारतीय मुद्रा की कमजोरी के कारण विदेशों से होने वाला आयात महंगा हो गया है। इसके अलावा इंडोनेशिया के बायोडीजल कार्यक्रम के कारण पाम ऑयल का इस्तेमाल ईंधन में बढ़ने से वैश्विक स्तर पर खाद्य आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी कुल खाद्य तेल की मांग का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न तिलहनों का उत्पादन करता है।

सम्बंधित ख़बरें