भोपाल में भारत गैस एजेंसी के एक हजार सिलेंडर जब्त

भोपाल में भारत गैस एजेंसी के एक हजार सिलेंडर जब्त

भोपाल [ महा मीडिया] राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। अर्चना गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कार्रवाई के दो दिन बाद खाद्य विभाग ने  नवतारण भारत गैस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों को घरेलू गैस सिलिंडरों की कथित अवैध आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 79 घरेलू गैस सिलिंडरों से भरा वाहन जब्त किया। इसके बाद अयोध्या नगर के अरेड़ी गांव स्थित एक अवैध गोदाम पर कार्रवाई की गई, जहां से 900 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई में कुल मिलाकर करीब 1000 सिलेंडर और वाहन जब्त किए गए। एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं कालाबाजारी के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें