बिहार और झारखंड में बिजली गिरने से दस लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] बिहार और झारखंड में खेतों में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बिहार के बांका, जमुई और कटिहार तथा झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में ये हादसे हुए हैं।बांका, जमुई और कटिहार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान गई, जिनमें मुख्य रूप से धान की रोपाई कर रहे किसान शामिल थे। रामगढ़ और गोड्डा जिलों में खेतों में काम कर रही 5 महिलाओं की वज्रपात से मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। खराब मौसम और मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने कई इलाकों में लगातार चेतावनी और येलो अलर्ट जारी किया है।