सुप्रीम कोर्ट राज्यों की शक्तियों पर 22 सितंबर से सुनवाई करेगा
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की संविधान पीठ 22 सितंबर से इस महत्वपूर्ण सवाल पर सुनवाई करेगी कि क्या राज्य विधानमंडल पहले से लगाए गए बिक्री कर के आधार पर अतिरिक्त कर, सरचार्ज या सेस लगा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.मोहना की पीठ ने मामले को 22 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया है। सात जजों की पीठ दोपहर 2 बजे से सुनवाई करेगी।