उत्तराखंड में लगातार बारिश से बारह लोग मरे

उत्तराखंड में लगातार बारिश से बारह लोग मरे

भोपाल [ महा मीडिया] 

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। राज्य में 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। गौला, कोसी और शिप्रा समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें