फिल्म 'हनुमान अंश' का सराहनीय प्रदर्शन

फिल्म 'हनुमान अंश' का सराहनीय प्रदर्शन

भोपाल [ महा मीडिया] छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने यश की बहुचर्चित और 500 करोड़ के बजट की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 7वें दिन की कमाई में पछाड़ दिया। भारत में रिलीज के 26वें दिन जहां 'हनुमान अंश' ने 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं 'टॉक्सिक' अपने रिलीज के 7वें दिन केवल 7.85 करोड़ रुपए ही जुटा सकी।धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने  दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर 26 दिनों में 54.13 करोड़ रुपए का भारत में नेट कलेक्शन कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें