भोपाल में आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ छापे
भोपाल [ महा मीडिया] मध्यप्रदेश में आबकारी विभाग अब अवैध शराब के विरुद्ध मैदान में उतर गया है। भोपाल में भी विभाग ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 9 प्रकरण दर्ज किए हैं।कार्रवाई के दौरान 42 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, 240 लीटर महुआ लाहन और 4.5 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई बैरसिया, गांधीनगर और छोला क्षेत्र में की। जहां अवैध शराब और उसे बनाने में उपयोग होने वाले लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। बंडा की घटना के बाद अवैध शराब को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग दोनों सक्रिय नजर आ रहे हैं।