सिक्किम में 4.6 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [महामीडिया] रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का एक भूकंप गुरुवार को सुबह 11:50 बजे सिक्किम में आया जिसका भूकंपीय केंद्र ग्यालशिंग जिले में स्थित था।
राज्य के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। क्षति या हताहतों की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमार सीमा पर बताया जा रहा है। इसके झटके पूर्वोत्तर के कई राज्यों में किए गए।