प्राकृतिक गुणों से भरपूर सहजन 

प्राकृतिक गुणों से भरपूर सहजन 

भोपाल [ महामीडिया]  सहजन वनस्पति सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसकी केवल फली ही नहीं बलि्क फूल और पत्ती भी कई पोषक तत्वों से भरी होती है इसलिए उनका भी कई तरह से उपयोग होता है। यह ऐसी वनस्पति है जो बहुत ही सुगमता से मिल जाती है। इसे घर में भी लगाया जा सकता है। सहजन की फली में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए का पर्याप्त सेवन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। विटामिन ए से त्वचा चमकदार बनती है और बढ़ती उम्र में भी चेहरे की चमक बरकरार रहती है।सहजन के पेड़ की छाल गोंद बनाने में और फूल हर्बल टानिक बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें दर्द कम करने का गुण भी होता है, इसलिए दर्द निवारक दवाओं में सहजन की पत्ती और बीज का उपयोग किया जाता है। सहजन ऐसा पेड़ है जो भोजन के रूप में उपयोग होने से ज्यादा दवाई के लिए ज्यादा उपयोग में आती है। सहजन में फाइटोकेमिकल व अल्कालिन कंपाउंड पाया जाता है जो कि अंडाशय कैंसर के इलाज में अत्यधिक फायदेमंद है।सहजन में विटामिन बी भी होता है। सहजन की पत्ती में फोलिक एसिड व पाइरोडाक्सिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व भोजन को आसानी से पचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहजन की पत्तियों का उपयोग चेहरे पर चमक और बालों की अच्छी सेहत के लिए किया जाता है। सहजन की फली के बीज के तेल मे बेहनिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। तेल को चेहरे पर लगाने से मुंहासे, काले धब्बे व झाइंंया भी दूर होती है।

सम्बंधित ख़बरें