अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस 20 मार्च को 

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस 20 मार्च को 

भोपाल [ महामीडिया] खुश रहना एक व्यक्तिगत पसंद होती है। एक व्यक्ति लोगों, चीज़ों, गतिविधियों या जीवन की छोटी से छोटी चीज़ों में भी खुशी ढूंढ़ लेता है। दुनिया भर में हर साल 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को 2013 में मनाना शुरू किया था, लेकिन इसके लिए प्रस्ताव 12 जुलाई 2012 को पारित किया गया था। संकल्प की शुरुआत भूटान ने की थी जिसने राष्ट्रीय खुशी के महत्व पर प्रकाश डाला था। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन-सा है? जवाब है--फिनलैंड.आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे तय हुआ? किसी देश की खुशी कैसे नापी जा सकती है? आप फीलिंग को कैसे माप सकते हैं? वो भी पूरे देश की फ़ीलिंग. एक रिपोर्ट जारी की जाती है जिसमें बताता है कि किस देश में लोग कितने खुश हैं. इस आधार पर देशों को रैंकिंग भी दी जाती हैयह रिपोर्ट बीते दस साल से जारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें