गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मैच
वडोदरा [महामीडिया] विमेंस प्रीमियर लीग में चौथे सीजन का एलिमिनेटर आज गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा में ही फाइनल खेलेगी।