अमेरिका: वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय गिरफ्तार

अमेरिका: वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय गिरफ्तार

नई दिल्ली (महामीडिया):अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर वीजा धोखाधड़ी के लिए दुकानों में फर्जी हथियारबंद डकैती की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्टोर क्लर्कों को ग्रीन कार्ड पाने के लिए इमिग्रेशन एप्लीकेशन पर झूठा दावा करने देने के मकसद से नकली डकैती की। जितेंद्रकुमार पटेल, 39, महेशकुमार पटेल, 36, संजयकुमार पटेल 45, दीपिकाबेन पटेल, 40, रमेशभाई पटेल, 52, अमिताबेन पटेल, 43, रोनककुमार पटेल, 28, संगीताबेन पटेल, 36, मिंकेश पटेल, 42, सोनल पटेल, 42 और मितुल पटेल, 40 पर वीजा फ्रॉड करने की साजिश का एक मामला दर्ज किया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें