नवीनतम
आईपीएल में आज गुजरात और मुंबई मैच
अहमदाबाद(महामीडिया): IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा।
इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है।
इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं।
गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं।'