आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का मैच राजस्थान रॉयल्स से
नईदिल्ली [महामीडिया] आईपीएल [IPL ] में आज एक और महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का मैच रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से है। महत्वपूर्ण मैच राजस्थान के होग ग्राउंड गुवाहाटी में खेला जाना है। दोनों टीमों ने अब तक ठीकठाक प्रदर्शन किया है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी जो IPL में अपने 30 सिक्स पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गेंद के मामलों में ईशान किशन को भी पीछे छोड़ दिया है। आज का मैच गुवाहाटी में है टीम ने यहां पहले भी खेला है और जीत दर्ज की है। फैंस का भी पूरा सहयोग टीम को मिलता हुआ नजर आ सकता है। कप्तान रियान पराग असम से ही आते हैं इसलिए उन्हें इस स्टेडियम और पिच के बारे में सारी जानकारी होगी। इसका लाभ राजस्थान को मिल सकता है।