नवीनतम
IPL 2026: कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
कोलकाता (महामीडिया): नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई रहा था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं। यहां होम टीम कोलकाता का दबदबा रहा है, जिसने 8 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है।