दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम घोषित

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम घोषित

भोपाल [महामीडिया] क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं।ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी टीम का अहम हिस्सा हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं। ऋचा घोष और उमा छेत्री को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी पर होगी। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और काश्वी गौतम जैसे उभरते हुए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम में अन्य प्रमुख नामों में क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट और पिछले दौरों पर किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना है।

सम्बंधित ख़बरें