IPLमें आज पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
भोपाल [ महामीडिया]
IPL में आज 6 मई को पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है इस ने 17 मैच जीते हैं जबकि पंजाब ने 8 जीते हैं। दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।