हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनी

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनी

भोपाल [ महामीडिया] हरमनप्रीत ने 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वह मेंस और विमेंस में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मेंस में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। हरमन ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें