महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 5 सितंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-A में शामिल हैं। यह विमेंस एशिया कप का छठा एडिशन होगा जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे।