भारत का सामना अफगानिस्तान से 28 सितंबर को
मुंबई [महा मीडिया]
एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है और उसका मुकाबला ग्रुप स्टेज के रनरअप से होना था।अफगानिस्तान ग्रुप-A में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल और मेजबान जापान का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जापान को 1 अंक मिला और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि नेपाल 3 अंकों के साथ ग्रुप-A में टॉप पर रहा।