बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज का तीसरा वनडे मैच रद्द

बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज का तीसरा वनडे मैच रद्द

मैहर [ महा मीडिया] बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया।यह मैच धुल जाने से इतना तय हो गया है कि टीम इंडिया अब यह सीरीज नहीं हार सकती। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत जीत चुका है। अब अगर न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीत भी लेता है तो भी सीरीज बराबर ही होगी।

सम्बंधित ख़बरें