न्यूजीलैंड ने भारत को 186 रन का टारगेट दिया

न्यूजीलैंड ने भारत को 186 रन का टारगेट दिया

भोपाल [ महामीडिया] न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को 186 रन का टारगेट दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। टिम साइफर्ट ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 38 रन बनाए।भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। गुरनूर बरार को 3 और अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिला। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मुकाबला निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से भारतीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे शुरू हुआ।

सम्बंधित ख़बरें