न्यूजीलैंड ने भारत को 199 रन का टारगेट दिया
भोपाल [ महामीडिया] न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में भारत के सामने 199 रन का टारगेट रखा है। वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए।जवाब में भारत से वैभव सूर्यवंशी ने पहली बॉल पर चौका लगा दिया। उनके साथ अभिषेक शर्मा उतरे हैं। दूसरे मैच में वैभव ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी।इससे पहले डेरिल मिचेल ने अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने 40 और बेवॉन जैकब्स ने 39 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत को सीरीज में लगातार तीसरी जीत के लिए 199 रन बनाने होंगे।