भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच आज हैदराबाद में
जयपुर [ महामीडिया] भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले अब तक तीनों टी-20 मुकाबले जीते हैं। टीम ने इसी मैदान पर 2024 में बांग्लादेश के विरुद्ध 297 रन बनाए थे। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।दोनों टीमों के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। संभावित टीम इस प्रकार है:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड/क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती।