भारतीय क्रिकेट टीम की चयन नीति में बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन नीति में बदलाव

भोपाल [ महामीडिया] 

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कमेटी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब चयन समिति  की हर बैठक में शामिल होंगे। यह निर्णय मुंबई में हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में लिया गया है।यह पहलाअवसर  है जब भारतीय क्रिकेट टीम के चयन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख का रहना अनिवार्य किया गया है। लक्ष्मण ने हाल ही में गुवाहाटी में हुई टी-20 और इंडिया A की चयन बैठक में हिस्सा लिया था। पिछले तीन-चार महीने ही में ऐसा कई बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी का चयन टीम में हुआ और जब उसके खेलने की बारी आई तो वह अनफिट निकला। इसी को ध्यान मे रखते हुए यह निर्णय लिया गया है । इसके अलावा  बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित सदस्य टेस्ट, ODI, T20I के लिए सीनियर भारतीय पुरुष टीम का चयन करेगा। इसके अलावा टीम के कप्तान की नियुक्ति और टीम चयन पर जानकारी देने की जिम्मेदारी भी चयन समिति की होगी। 

सम्बंधित ख़बरें