वेलिंगटन टेस्ट में राहुल और यशस्वी का अर्धशतक
मैहर [ महा मीडिया] भारत ने वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड के विरुद्ध मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। राहुल ने कीवियों के खिलाफ पहली फिफ्टी लगाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां और न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहला टेस्ट अर्धशतक है।
यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हेनरी ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।टी-ब्रेक से पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 368 रन पर ऑलआउट कर दिया। हेनरी निकल्स 335 गेंद पर 175 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए। दोनों के बीच 216 रन की साझेदारी हुई।भारत से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। आकाशदीप को 3, अंशुल कंबोज को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।