आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल

आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल

भोपाल [ महा मीडिया] अंडर-19 टीम के एशिया कप का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम ने 13 ओवर के बाद एक विकेट पर 108 रन बना लिया है। उस्मान खान क्रीज पर हैं।दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहले भी भिड़ चुकी हैं। ग्रुप स्टेज के उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था।

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल और सी. वेंकट ।

पाकिस्तान: उस्मान खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्यम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक और हयाम खान।

सम्बंधित ख़बरें