भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच कल
मुंबई [महा मीडिया]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं। पहले दो मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किए थे हालांकि तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। अब भारत की 2-0 की लीड है। इस बीच चौथे वनडे की तैयारी हो रही है। अगला मुकाबला 13 नवंबर शुक्रवार को खेला जाएगा। 13 नवंबर को मैच माउंट माउनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार इस मुकाबले के शुरू होने का वक्त सुबह साढ़े सात बजे का होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। करीब तीन बजे तक मैच खत्म हो जाएगा।
भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।