वियना ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे मेदवेदेव
मुंबई [महा मीडिया] रूसी टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव ने वियना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शुक्रवार रात को फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-2, 6-3 से हराया।अब सेमीफाइनल में मेदवेदेव का सामना स्पेन के कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई।30 साल के मेदवेदेव ने इस जीत के साथ सीजन के आखिरी टूर्नामेंट ATP फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। यह टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर तक इटली के ट्यूरिन में खेला जाएगा।