भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कल
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी। पहले मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी। भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाएगा।