शुभमन और शेफाली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित
मुंबई [महा मीडिया]
वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड जीता है । 27 साल के गिल सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बने हैं। वह मेंस कैटेगरी में भी सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाले क्रिकेटर भी हैं। विमेंस कैटेगरी में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी श्री चरणी और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को छोड़कर यह अवॉर्ड जीता है।