भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

पुणे[महामीडिया] 

भारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।एशियन गेम्स की टीम के 14 में से 12 भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत इकाना स्टेडियम में एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। यहां खेले तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। संभावित टीम इस प्रकार है : 

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड।

सम्बंधित ख़बरें