भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं गिरा सके।सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे।इंडिया को आखिरी डेढ़ सेशन में 5 विकेट की जरूरत थी। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने अपनी टीम को पारी की हार से बचाया।मैच में भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली। उसने 720/9 के स्कोर पर पारी डिक्लेयर की। न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट हुआ।