विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई

विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई

भोपाल [ महा मीडिया] इंदौर के यशवंत क्लब में खेली जा रही विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के मुख्य दौर में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। क्वालीफाइंग मुकाबलों के तीसरे चरण में भारत के लक्ष्मण रावत और शोएब खान ने भी क्वालीफाई किया। पंकज आडवाणी, आदित्य मेहता, केतन चावला, बृजेश दमानी, मानन चंद्र, सौरव कोठारी और मलकीत सिंह सहित अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को सीधे मुख्य दौर में जगह मिली है।क्वालीफाइंग के तीसरे चरण में लक्ष्मण रावत और शोएब खान के अलावा सऊदी अरब के उमर अलजलानी, सिंगापुर के सनी वांग, फिलीपींस के माइकल मेंगोरियो, मिस्र के मुस्तफा दोरघम, पोलैंड के ओलिवियर निजियालेक और नेपाल के साबिन तमांग ने भी मुख्य दौर में जगह बनाई।

क्वालीफाइंग मुकाबले समाप्त होने के बाद कुल 24 खिलाड़ियों ने मेन ड्रॉ में प्रवेश किया है। इनके अलावा विश्व रैंकिंग के आधार पर 24 खिलाड़ियों को सीधे प्रवेश मिला है। इस तरह खिताब के लिए कुल 48 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे। इनमें 21 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 13 भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग दौर से मुख्य दौर में जगह बनाई है।

सम्बंधित ख़बरें