भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13 नवंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला 13 नवंबर 2026 को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है (तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। चौथे वनडे में टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चौथा और पांचवां वनडे मैच नहीं खेलेंगे। टेस्ट सीरीज को देखते हुए चौथे और पांचवें वनडे की टीम अलग चुनी गई है।