भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मुकाबला जीतेगा या नहीं। क्योंकि टीम इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार यह मैच नहीं खेल रहे हैं। जबकि, ईशान किशन और मयंक यादव को प्लेइंग-11 में मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।