नवीनतम
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज
नई दिल्ली (महामीडिया): भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पिछला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय है। इसकी वजह ईशान किशन का चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो जाना है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में सूर्यवंशी के खेलने के संकेत दिए हैं।
भारत का यह 300वां टी-20 मैच होगा। टीम यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी। पाकिस्तान 304 मैचों के साथ पहले स्थान पर है। साथ ही भारत अगर यह मुकाबला मुकाबला जीतता है, तो 200 टी-20 जीतने वाला पहला देश बन जाएगा।