डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट कल से

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट कल से

भोपाल [ महा मीडिया] डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक डेनमार्क के ओडेंस स्थित ज्यूस्के बैंक एरिना में आयोजित किया जा रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन में कठिन ड्रॉ मिला है। मंगलवार से डेनमार्क के ओडेंस में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में सिंधु का पहला मैच दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से-यंग से होगा।2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु एन के खिलाफ पिछले 10 मैच हार चुकी हैं। उनके अलावा, मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन के सामने तीसरी वरीयता प्राप्त चाउ तिएन चेन की चुनौती होगी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था। वे यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

सम्बंधित ख़बरें