विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले संस्करण में नौ की जगह बारह टीमें नजर आएंगी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले संस्करण में नौ की जगह बारह टीमें नजर आएंगी

मुंबई [महा मीडिया] 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप [WTC] का अगला संस्करण  9 टीमों के बजाय 12 का हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने संकेत दिए हैं कि 2029-31 के WTC में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि एक टेस्ट की सीरीज को WTC के पॉइंट्स में शामिल किया जाए। इस निर्णय पर अगले महीने बाली में होने वाली ICC बैठकों में निर्णय आने की संभावना है। मौजूदा WTC 2019 से 9 टीमों के साथ खेला जा रहा है। 12 टीमों के प्रस्ताव पर चर्चा जारी है और आईसीसी की बैठकों में इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। 

सम्बंधित ख़बरें