भोपाल में कल से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का रोमांच
भोपाल [ महामीडिया] राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। बुधवार सुबह थाईलैंड की टीम भोपाल पहुंच गई है 19 नवंबर को हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का लोकार्पण भी किया जाएगा। इससे भोपाल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के बड़े आयोजन के साथ आधुनिक खेल सुविधाओं की नई सौगात मिलेगी।